{"_id":"5b3e695f4f1c1ba1288b4de7","slug":"111530816863-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी: भट्ट
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएम भट्ट ने वनकर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर मानव- वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरी बताई। उन्होंने इस संबंध में टीमें गठित कर जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
बेड़ीनाग रेंज के कर्मचारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जंगलों में भोजन की कमी और अशक्त होने के कारण जंगली जानवर हिंसक हो जाते हैं। इस कारण वह आबादी की तरफ रुख कर पालतू जानवरों और इंसानों में हमला करते हैं। इनसे बचाव के तरीकों से लोगों को अवगत कराने की जरूरत है। वन क्षेत्राधिकारी जेसी जोशी ने बताया कि पेड़ों के अवैध कटान और अवैध खनन रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है। वन्य संपदा की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त की जा रही है। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। यहां उप वन क्षेत्राधिकारी आरएस महरा, त्रिलोक सिंह भंडारी, शुभम पाठक, गंगा सिंह बोरा, पुष्कर लाल, दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।