फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कनालीछीना के चंदन ने जीती मिनी मैराथन

कनालीछीना के चंदन ने जीती मिनी मैराथन

Sun, 10 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना के चंदन ने जीती मिनी मैराथन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब की ओर से आयोजित 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रविवार को पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह धर्मशक्तू ने अपने पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह धर्मशक्तू की स्मृति में माउंटेन मिनी मैराथन का आयोजन किया। सीनियर वर्ग की 16 किमी मैराथन में कनालीछीना के चंदन दिगारी ने 58 मिनट 23 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के नीरज मेहरा ने 59 मिनट 28 सेकेंड के साथ दूसरा और नैनीताल के भरत सिंह ने 1 घंटा 1 मिनट, 5 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला सचिव प्रमोद द्विवेदी ने विजेताओं को आठ हजार, पांच हजार, तीन हजार का नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीनियर मैराथन में कुल 54 धावकों ने प्रतिभाग किया। सर्वाधिक कम उम्र के तेरह वर्षीय सूरज और सर्वाधिक 64 वर्षीय पुष्कर जंगपांगी ने 16 किमी की दौड़ पूरी की।
विज्ञापन


महिला मैराथन 6 किमी में पिथौरागढ़ की माया कुमारी 24 मिनट 55 सेकेंड के साथ प्रथम, पिथौरागढ़ की ही निकिता बिष्ट 25 मिनट 28 सेकेंड के साथ द्वितीय, पांखू की निशा जोशी 25 मिनट 44 सेकेंड के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि गंगा सिंह मर्तोलिया ने तीन हजार, दो हजार, पंद्रह सौ रुपये का नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिला मैराथन में सबसे कम उम्र की 11 वर्षीय नीलिमा बृजवाल और सबसे ज्यादा उम्र की 22 वर्षीय ममता मेहता ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में 400 मीटर में रजत मेहता प्रथम, जतिन कुमार द्वितीय, भूपेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रियांशी नितवाल प्रथम, खुशी भाटिया द्वितीय, भूमिका तोमक्याल तृतीय स्थान पर रहीं। इन दोनों वर्ग के प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि उत्तम सिंह जंगपांगी ने पांच सौ, तीन सौ और दो सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।


विद्या मंदिर ए की टीम ने मुनस्यारी बी को हराया
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब मुनस्यारी की ओर से आयोजित 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत महात्मा गांधी क्रीड़ा स्थल में बालिका वर्ग के फुटबाल के मुकाबले हुए। पहला मैच जीआईसी मुनस्यारी बी और विद्या मंदिर ए के बीच हुआ। इसमें विद्या मंदिर 6-0 से विजयी रही। सीनियर मैच में दीपू मेमोरियल मुनस्यारी डी और जेएसडब्ल्यूएस हल्द्वानी के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय में गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूटआउट में जेएसडब्ल्यूएस हल्द्वानी 8-7 से विजयी हुई। इस मैच के मुख्य अतिथि उत्तम सिंह जंगपांगी थे। दूसरा मैच न्यू यंग ब्वॉयज तल्ला बूंगा और दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ए के बीच हुआ, इसमें दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ए 7-0 से विजयी हुई। इस मैच के मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह जंगपांगी थे। रेफरी महेंद्र रावत, पुष्कर लसपाल, सीपी जोशी और दीपक कुलश्रेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed