फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आज से काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे कर्मचारी

आज से काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे कर्मचारी

Wed, 03 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
आज से काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे कर्मचारी
पिथौरागढ़। छह सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज उत्तराखंड पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने बृहस्पतिवार से बांह में काला फीता बांधकर विरोध जताने का निर्णय लिया है। कर्मचारी संगठन ने कहा है कि 10 जनवरी तक बांह में काला फीता बांध कर विरोध दर्ज किया जाएगा। इसके बाद वह 12 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय में धरना देंगे।
विज्ञापन


संगठन के मंडलीय सचिव गोविंद सिंह डीनियां ने बताया कि मांगों पर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों की मांग है कि कुमाऊं मंडल की सभी शाखाओं में सातवें वेतन आयोग के अनुसार अवशेषों का भुगतान शीघ्र किया जाए। विभाग में कतिपय संवर्गों में पदोन्नति सूची जारी होने के बाद भी पदोन्नति नहीं की गई है, पदोन्नति दी जाए। संगणक पद पर विभाग में डिप्लोमाधारियों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। विभागों में कतिपय पदों पर पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन भी समान होने के कारण ऐसे कर्मचारी की पदोन्नति भी उसी ग्रेड वेतन पर होने के कारण उनको एसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे कर्मचारियों को पदोन्नति में कोई लाभ न मिलने के कारण एसीपी का लाभ 10, 16, 26 वर्ष में दिया जाए। विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को भी विभागीय संविदा पर वरीयता के आधार पर नियुक्ति दी की जाए, साथ ही वर्तमान ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर पूर्व की भांति ठेका व्यवस्था लागूू की जाए। कार्य की महत्ता को देखते हुए आउट सोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार दिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed