फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   करवाचौथ ने नए किस्म के बाजार को दिया जन्म

करवाचौथ ने नए किस्म के बाजार को दिया जन्म

Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ ने नए किस्म के बाजार को दिया जन्म
पिथौरागढ़। करवाचौथ के नजदीक आते ही बाजार खिल गया है। कुछ वर्ष पहले तक करवाचौथ की सामग्री बेचने वाली दुकानों की संख्या दो-चार से ज्यादा नहीं होती थी, लेकिन अब पिथौरागढ़ नगर में ही 150 से ज्यादा दुकानों में करवाचौथ का सामान मिलता है। इनमें सौंदर्य प्रसाधनों के अलावा पूजा के समय उपयोग में आने वाला पानी का घड़ा, दीये, छलनी, कांस के डंडे की भी खूब बिक्री हो रही है। इसके साथ ही व्रत के दिन मिठाई, फल की भी बिक्री होती है।
विज्ञापन


करवाचौथ ने पहाड़ पर भी सुहागिन महिलाओं के सबसे बड़े पर्व का स्थान लेना शुरू कर दिया है। यह चूंकि सुहागिन महिलाओं का पर्व है, इसलिए महिलाएं व्रत के दिन शृृंगार करती हैं, इससे ब्यूटी पार्लर वालों का कारोबार भी तेज होने लगता है। नीरज कॉस्मेटिक के मालिक नीरज जोशी का कहना है कि करवाचौथ के लिए पिछले चार दिन से महिलाएं खरीदारी को आ रही हैं।
विज्ञापन


सुनसान पड़े बाजार में करवाचौथ की वजह से काफी चहल-पहल बढ़ गई है। जिन व्यापारियों के पास सौंदर्य प्रसाधन और करवाचौथ की पूजा सामग्री है, उनका काम बढ़ गया है। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों की बिक्री भी बढ़ी है। नीरज जोशी ने बताया कि करवाचौथ से बाजार में जो चहल-पहल होती है वह दिवाली तक बनी रहती है। ग्रामीण अंचलों की बाजारों में भी करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाएं निकल रही हैं। कई व्यापारियों ने महिलाओं के लिए छूट में सामान देने की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed