{"_id":"59c54b684f1c1b8a688b6078","slug":"111506102120-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 17वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। पहले दिन अंताक्षरी, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र बोहरा ने किया।
मुख्य अतिथि ने शांति के दूत कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। उन्होंने प्रतियोगिता संचालन के लिए अपनी ओर से 5000 रुपये दिए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रकाश जोशी ने आयोजन समिति को 5000 रुपये दिए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता को 700, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 500 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 300 रुपये देने की घोषणा की। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदना, केएनयू राइंका की ओर से स्वागत गीत, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि संघ की ओर से कराई जा रही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का मूल्यांकन संगठन करेगा। इस दौरान प्रवीण राव, आनंद रावत, राजेश मोहन उप्रेती, गिरीश कापड़ी, गोविंद दिगारी, सुमन डसीला, किरन भट्ट आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता संचालन में बारिश की वजह से आए व्यवधान को देखते हुए अब प्रतियोगिता सोमवार तक खेली जाएगी। आयोजन समिति ने एक दिन प्रतियोगिता का समय बढ़ा दिया है।