{"_id":"5980b96c4f1c1b0e468b476b","slug":"111501608300-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के रवैए से किसानों में भारी गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के रवैए से किसानों में भारी गुस्सा
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री ने भी नहीं सुनी किसानों की बात
पिथौरागढ़। किसानों के कर्ज माफ करने, आपदा में क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने, जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने समेत कई मांगों को लेकर किसान संगठन का क्रमिक अनशन जारी है। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। दो दिन से वित्त मंत्री प्रकाश पंत पिथौरागढ़ में हैं, लेकिन उन्होंने किसानों की बात सुनने की जरूरत नहीं समझी।
अनशन स्थल पर हुई सभा में दीवान सिंह मेहता ने कहा कि इस देश में किसान का दर्द समझने वाला कोई नहीं है। इसी कारण या तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है या फिर उनको आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ रहा है। एडवोकेट शंकर राम कोहली ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया ठीक नहीं है। किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि अब जिले के किसान संगठित हो चुके हैं।
इस दौरान गोविंद राम, बलवंत सिंह सौन, जस राम, दीवानी राम, एपी धौनी, गणेश राम, जगदीश राम, बसंत सिंह, जगत सिंह, कुंडल सिंह, जीवन कोहली आदि किसान मौजूद थे। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर दीवान सिंह मेहता, शंकर सिंह मेहता, देवेंद्र मेहता, जगदीश जोशी बैठे।