{"_id":"597e14aa4f1c1b5c7d8b47c3","slug":"111501435050-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत झांसी की रानी नाटक को दर्शकों की खूब सराहना मिली। बालिकाओं के जीवंत अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।
वित्त, पेयजल, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने विद्यालय की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्या रेखा जोशी ने विद्यालय की गतिविधियों को सामने रखा। उन्होंने मुख्य अतिथि के साथ ही सभी अतिथियों का आभार जताया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमा सेन की अध्यक्षता में हुए समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कर्नल राम दत्त जोशी, व्यवस्थापक प्रेमा कोश्यारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी, वीरांगना तनुजा जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, डा. पीतांबर अवस्थी आदि मौजूद थे।