{"_id":"5802618f4f1c1b67522925a5","slug":"108-vehicles-damaged-five-hours-delivery-woman-travaileth","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 वाहन खराब, पांच घंटे तड़पती रही प्रसव पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 वाहन खराब, पांच घंटे तड़पती रही प्रसव पीड़िता
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
108 वाहन खराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 वाहन ने शनिवार को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भी एक प्रसव पीड़िता को धोखा दे दिया। पांच घंटे तक 108 वाहन का इंतजार करने के बाद महिला के गरीब परिजन प्राइवेट गाड़ी से उसे जिला अस्पताल ले गए। वहीं, 108 वाहन खराब पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जमकू निवासी दिनेश धामी की पत्नी रीना धामी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह नौ बजे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रीना को जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 वाहन को कॉल किया गया। वहां से जवाब मिला कि वाहन खराब है। अभी मरम्मत हो रही है। दो घंटे इंतजार करो। दो घंटे बाद भी वाहन नहीं आया। फिर परिजनों ने और इंतजार किया। अपरान्ह दो बजे मजबूरी में महिला के परिजन प्राइवेट वाहन से महिला को जिला अस्पताल ले गए। 108 के कारण गरीब परिवार को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने फोन पर जिलाधिकारी से बात की। कहा कि इस अव्यवस्था से एक गरीब परिवार को संकट में डाल दिया गया है। उन्होंने डीएम और सीएमओ को भी पत्र दिया है। कहा कि पहले तो महिला को धारचूला में ही चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए थी। यदि ऐसा संभव नहीं था उसे तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी। उधर, देर शाम महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी प्रसव नहीं हुआ है।
विज्ञापन