{"_id":"5c51fd52bdec2273792f3c96","slug":"101548877138-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता पाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता पाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता पाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अस्कोट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने डीडीहाट विधानसभा के दूरस्थ गांव कूटा कन्याल पहुंच ग्रामीणों की समस्याएं जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शौचालय तो नहीं मिले लेकिन बधाई पत्र जरूर दिए गए हैं। ग्रामीण दरपान राम और बहादुर राम ने उन्हें बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उन्हें शौचालय देने की बात कही गई। कहा कि उन्हें शौचालय तो नहीं मिले लेकिन शौचालय के लिए बधाई पत्र दे दिया गया। पाल ने बताया कि अनुसूचित जाति बहुल गांव में अधिकांश परिवार गरीब हैं। बावजूद इसके उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वो जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। ब्यूरो
फोटो 30 पीटीएच 17 पी