फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पेयजल योजनाओं की मरम्मत न होने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता

पेयजल योजनाओं की मरम्मत न होने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता

Sat, 15 Sep 2018 10:54 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं की मरम्मत न होने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में ढाई माह बाद भी पेयजल योजनाओं की मरम्मत न होने से एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने जल संस्थान और पेयजल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि बाता, मदकोट, निर्तोली, टांगा, मदरमा के ओलानी, आलम, सेरा, पत्थरकोट, पांगरसेन, ढुनामानी, शिलिंग, जोशा गांव में पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। दो जुलाई की आपदा को ढाई माह बीत गया है, लेकिन अब तक पेयजल महकमे इन गांवों की पेयजल सप्लाई शुरू नहीं कर पाए हैं। इन लोगों ने एसडीएम केएन गोस्वामी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर पेयजल योजनाओं की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा कि एक सप्ताह में मुनस्यारी विकासखंड के सभी इलाकों में पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होती है तो जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष आन सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष पूजा फर्स्वाण, उपाध्यक्ष चंद्रकला त्रिपाठी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्की दुबरिया, छात्र नेता रोमियो दानू, प्रदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, फतेह खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed