{"_id":"5b90141a867a557ffa2452fe","slug":"101536168986-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल मंत्री के सामने उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल मंत्री के सामने उठाई समस्याएं
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व प्रमुख ललित पाठक के नेतृत्व में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मिले शिष्टमंडल ने हाट कला सांस्कृतिक मंच के निर्माण के लिए धन अवमुक्त कराने, नगर में सीवर लाइन बिछाने, नालियों का निर्माण करने, अस्पताल में रिक्त पदों में तैनाती, गंगोलीहाट आईटीआई में व्यावसायिक ट्रेड खोलने की मांग उठाई है।
इसके अलावा नैनी-जागेश्वर-आंवलाघाट मोटर मार्ग का निर्माण करने, शालीखेत पेयजल योजना को रामगंगा से जोड़ने और महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग की मान्यता दिलाने की भी मांग की है। ज्ञापन में आरपी साह, किशन उप्रेती, कल्याण धानिक, गिरीश साह, पूरन रावल, रमेश बोरा, गणेश रावल, सुरेंद्र रावल आदि के हस्ताक्षर हैं।