{"_id":"5b65e5bb4f1c1b8f568b8250","slug":"101533404603-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडाक में प्रकृति ज्ञान से रूबरू हुईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडाक में प्रकृति ज्ञान से रूबरू हुईं छात्राएं
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन सर्किट के रूप में चयनित चंडाक, मोस्टामानू क्षेत्र को विकसित करने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नेचर ट्रेल के माध्यम से क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक इतिहास, पर्यावरण संरक्षण आदि की जानकारी दी जा रही है।
शनिवार को गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से एक प्राकृतिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। भ्रमण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने किया। कहा कि चंडाक क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
हरेला सोसाइटी के मन्नू डफाली एवं अन्य प्रतिनिधियों ने छात्राओं को चंडाक क्षेत्र का पैदल भ्रमण कराकर प्राकृतिक जैव विविधता के बारे में बताया। छात्राओं ने क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान छात्राओं को 40 से अधिक पेड़-पौधों की प्रजातियों के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी आदि थे।