{"_id":"5a3e92264f1c1b6a118b9b3b","slug":"101514050086-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में 90 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में 90 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सुुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के नेत्र सर्जन डॉ. गोविंद तितियाल के टीम ने धारचूला में आयोजित नेत्र शिविर में 90 मरीजों का ऑपरेशन किया। साथ ही सैकड़ों मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं इलाज भी किया। काला मोतियाबिंद से पीड़ित 30 मरीजों का हल्द्वानी में ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर के दूसरे दिन शनिवार को दुर्गम क्षेत्र के गरीब नेत्र रोगियों को परीक्षण के बाद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया और सभी का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. तितियाल, डॉ. नितिन मल्होत्रा, डॉ. प्रवीण, डॉ. असीत त्रिपाठी की देखरेख में सभी का ऑपरेशन किया गया। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. विजय जोशी ने भी मरीजों का परीक्षण किया।
डॉ. तितियाल ने बताया कि सभी का ऑपरेशन सफल रहे। रविवार को काला मोतियाबिंद से बचाव को अभियान चलाया जाएगा। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महिमन ह्यांकी, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, हरीश गुंज्याल, राम सिह ह्यांकी ने तितियाल बंधुओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों के रूप में रं युवा फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल, महासचिव हरीश कुटियाल, बृजेश नबियाल, महेश होतियाल, शालू दताल, नारायण दरियाल, रमेश तितियाल, रूप सिंह तितियाल नवयुवक संघ तिदांग और दर के युवाओं ने भी सहयोग किया। स्थानीय चिकित्सकों में डॉ. एमएस जायसवाल, डॉ. अनिल मार्छाल, डॉ. विजय फिरमाल आदि ने सहयोग किया।