फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारहमासी सड़क पर तीन घंटे जाम

बारहमासी सड़क पर तीन घंटे जाम

Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर तीन घंटे जाम
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर यात्रियों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को इस सड़क पर सुबह 11 से अपरान्ह दो बजे तक यातायात ठप रहा। तीन घंटे तक सैकड़ों यात्री और दर्जनों वाहन घाट के पास फंसे रहे। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, टनकपुर, चंपावत, गंगोलीहाट से आ रहे यात्रियों ने सड़क खोलने के लिए आग्रह भी किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस तरह की मनमानी पर यात्रियों में रोष है। उन्होंने कहा कि ठीक दिन के समय यातायात बाधित करना गलत है और जिला प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को कई बसें, जीप, कार, ट्रक समेत अन्य वाहन घाट से आगे नहीं बढ़ पाए। यात्रियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम दिन के बजाय शाम या रात में किया जाए। डीएम सी रविशंकर ने भी इसी तरह के आदेश जारी किए हैं, लेकिन निर्माण के काम में लगे ठेकेदार और अन्य कर्मचारी इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति के संयोजक मनोज सिंह सामंत और अध्यक्ष मान सिंह सामंत ने इस तरह की अव्यवस्था पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि आम यात्री को परेशानी में डालकर सड़क का निर्माण गलत है। कम से कम दिन के समय यातायात बाधित करना बेहद गलत है।
विज्ञापन


बता दें कि बारहमासी सड़क निर्माण के कारण पिछले एक महीने से यहां की व्यावसायिक गतिविधियों पर खासा असर पड़ा है। अब सामान लेकर आने वाले ट्रक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जरूरी काम के लिए मैदानी शहरों को जाने वालों को भी गुरना से घाट के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed