फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   100 kilogram of bell climbing in Mahakali temple

महाकाली मंदिर में 100 किलो वजन की घंटी चढ़ाई

Fri, 20 Oct 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
100 kilogram of bell climbing in Mahakali temple
गंगोलीहाट महाकाली मंदिर में घंटी चढ़ाते 3 कुमाऊं राइफल्स के जवान - फोटो : अमर उजाला

सेना की 3 कुमाऊं राइफल्स के सौ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में कुमाऊं राइफल्स की ओर से 100 किलोग्राम वजन वाली कांसे से बनी घंटी चढ़ाई गई। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अब कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। कुमाऊं रेजीमेंट की गंगोलीहाट की महाकाली पर अपार आस्था है। खास मौकों पर इस मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है। 3 कुमाऊं राइफल्स को 23 अक्तूबर को 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। यह भारतीय सेना की प्रथम कुमाऊंनी बटालियन है। इसमें सभी जवान कुमाऊंनी होते हैं।

विज्ञापन


3 कुमाऊं राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में सूबेदार मेजर प्रकाश चंद्र पंत, नौ जेसीओ और कई जवानों की टीम महाकाली मंदिर पहुंची। बटालियन के सौ वर्ष के कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए प्रार्थना की गई। मंदिर में आए भक्तों, पूर्व सैनिकों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बाद में सेना के जवानों ने बैंडवादन भी किया। 3 कुमाऊं राइफल्स की स्थापना 23 अक्तूबर 1917 को हुई थी। अपने सौ साल के इतिहास में इस बटालियन ने वीरता के कई पुरस्कार जीते।
विज्ञापन


देवसिंह मैदान में कल कार्यक्रम होंगे
3 कुमाऊं राइफल्स के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक देवसिंह मैदान में 22 अक्तूबर को भव्य कार्यक्रम होंगे। अपरान्ह तीन बजे से होने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान सेना के जवान बैंड वादन, डॉगशो जैसे प्रदर्शन करेंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एसडीएम एसके पांडे को सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। स्टेज निर्माण और लोगों के बैठने की व्यवस्था नगरपालिका को करनी होगी। आयोजन स्थल पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि इस आयोजन का व्यापक प्रचार किया जाए, ताकि आम लोग और पूर्व सैनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed