फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 vacant posts of instructors in Bamboo Polytechnic College

Pithoragarh News: बांस पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनुदेशकों के 10 पद खाली

Sun, 19 Oct 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
10 vacant posts of instructors in Bamboo Polytechnic College
राजकीय पॉलिटे​क्निक कॉलेज बांस, पिथौरागढ़। संवाद 
पिथौरागढ़। जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा देने के दावे परवान नहीं चढ़ पा रहे हैं। बांस पॉलिटेक्निक कॉलेज इसका प्रमाण है। यहां तकनीकी शिक्षा देने के लिए अनुदेशकों के 10 पद रिक्त हैं। अनुदेशकों की कमी के चलते विद्यार्थी भी यहां प्रवेश नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बांस पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित है। इन दोनों ट्रेड में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए अनुदेशकों के 16 पद स्वीकृत हैं लेकिन सिर्फ छह अनुदेशक ही तैनात हैं। 10 पद रिक्त पड़े हैं। कॉलेज प्रबंधन ने रिक्त पदों को भरने के लिए तीन अनुदेशक आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी यहां सात अनुदेशकों की कमी है। इन्हीं अनुदेशकों को सभी विषयों का ज्ञान विद्यार्थियों को देना पड़ रहा है। वर्तमान में सिविल ट्रेड में 90 और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 50 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अनुदेशकों की कमी से इन विद्यार्थियों के लिए हर विषय का बेहतर ज्ञान लेना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
पॉलिटेक्निक कॉलेज बांस में सिविल ट्रेड में 32 और सीएससी में 30 सीट स्वीकृत हैं। नए सत्र में सिविल ट्रेड में तो 31 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया लेकिन सीएससी में सिर्फ 12 विद्यार्थी ही प्रवेश लेने पहुंचे। इस ट्रेड में कम प्रवेश होने के पीछे अनुदेशकों की कमी कारण है। आवंटित सीटों के सापेक्ष प्रवेश न होने से यहां छात्र संख्या घट रही है।

कोट
अनुदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर से भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही नियुक्ति संभव है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। - मदन मोहन टम्टा, प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बांस, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed