फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 thousand challan for not verifying

Pithoragarh News: सत्यापन नहीं करने पर 10 हजार का चालान

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
10 thousand challan for not verifying
पाटी क्षेत्र में भांग की फसल नष्ट करते पुलिस कर्मी। संवाद
पिथौरागढ़। दुकान में काम पर रखे मजदूर का सत्यापन नहीं कराने पर थाना जाजरदेवल पुलिस ने दुकान स्वामी का 10 हजार रुपये का चालान किया। इस दौरान 12 बाहरी लोगों का सत्यापन भी किया। जाजरदेवल पुलिस ने छोटा निवासी वमनपुरा रामपुर हाल निवासी पंडा का दुकान में काम पर रखे मजदूर का सत्यापन नहीं करने पर 10 हजार का चालान किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर प्रभारी निरीक्षक थाना बेड़ीनाग प्रभात कुमार ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक महेश राम निवासी स्यांकोट जिला बागेश्वर को और एसआई प्रदीप कुमार ने वाहन चालक पंकज कुमार निवासी बगीचा धारचूला को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया। दोनों के वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 109 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन

--
26 नाली में लगी भांग की खेती नष्ट की
पाटी और रीठा साहिब क्षेत्र में पुलिस का अभियान
पाटी/रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी और रीठा साहिब क्षेत्र में लगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया। पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने 20 नाली और रीठा साहिब के थानाध्यक्ष दिवान सिंह जलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परेवा गांव में छह नाली भांग की खेती नष्ट की। पुलिस ने भांग की खेती को गैर कानूनी बताते हुए ग्रामीणों से इसकी खेती नहीं करने की अपील की। साथ ही आगे से भांग की खेती करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed