{"_id":"4eeb5e5cd1c841d015545eed2ae205d7","slug":"-hindi-news-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"Increased levels of Ramganga","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Increased levels of Ramganga
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हुई तेज बारिश से नाचनी में तटबंधों के निर्माण स्थल पर तबाही मच गई। निर्माण सामग्री रामगंगा में बह गई तो सीमेंट मिक्सर मशीन पानी में डूब गए।
नाचनी क्षेत्र में दोपहर दो बजे तेज बारिश हुई। नामिक क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। शाम को करीब 5 बजे एकाएक रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से नदी तट पर रखे दो मिक्सर मशीन, दो पंप पानी में डूब गए। डेढ़ सौ बैग सीमेंट, 120 घनमीटर रोड़ी, 150 घनमीटर रेता बह गया। शटरिंग का सामान भी पानी में डूब गया। निर्माण कार्य करने के लिए बनाई गई डायवर्जन नहर में ध्वस्त हो गई। कार्यस्थल पर मलबा भर गया है। तटबंधों की फाउंडेशन मलबे से पट गई है। तटबंध निर्माण का काम भी बंद है। ठेकेदार राधे लाल वर्मा ने नुकसान की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी है। अब नए सिरे से निर्माण सामग्री एकत्र करनी पड़ेगी, उसके बाद ही काम शुरू होगा। एक सप्ताह पहले भी तेज बारिश से तटबंधों की निर्माण सामग्री बह गई थी। पानी में भीगने से 30 कट्टे सीमेंट भी खराब हो गए हैं।