फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pilot charging the kedarnath survivor

पैसे लेकर आपदा पीड़ितों को लाने पर हंगामा

Mon, 24 Jun 2013 09:41 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
pilot charging the kedarnath survivor

निजी हेलीकाप्टर कंपनियों की ओर से पैसे लेकर सुरक्षित लोगों को दून लाने पर छत्तीसगढ़ के लोगों के आरोप के बाद सहस्रधारा हेलीपैड पर हंगामा हो गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


यहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो सीओ सदर स्वतंत्र कुमार मामले की जानकारी के लिए इसी दौरान उतरे हेलीकाप्टर के पायलट जगजीत सिंह पालीवाल के पास जानकारी लेने के लिए गए। सीओ के पैसे लेने के बारे में पूछताछ पर पायलट से विवाद हो गया। गालीगलौच के के बाद खींचातानी तक की नौबत आ गई। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा पीड़ित से वसूलने लगे पैसे
एक नर्सिंगहोम में आपदा पीड़ित से पैसा वसूले जाने पर हंगामा हो गया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने डाक्टर को डांटा कि आपदा पीड़ितों से पैसा वसूलने पर रोक है। रविवार को आपदा पीड़ित पार्वती, हीरा, जतनास भवरी, बलदेव को सैनिक कल्याण गेस्ट हाउस में ठहराया गया।


वे राजस्थान के रहने वाले हैं। महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे नर्सिंगहोम ले जाया गया। इस मौके पर पूरन सिंह, ज्योति कोटिया, रोहन घिल्डियाल, सिकंदर सिंह, अनुज रोहिला रहे।

टूरिस्ट गाइड ने पैसे नहीं लिए
रविवार को दून स्थिति सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचे असम गुवाहाटी के दस सदस्य परिवार ने बताया कि बारिश में वह यमुनोत्री में फंसे थे। पैदल रास्ते पर 14 जून को जाने के लिए उन्हें 500 रुपये प्रति यात्री पालकी मिल गई थी। लेकिन बारिश के बाद तबाही हुई, लोग नीचे आने के लिए भागने लगे तो एक पालकी के लिए उन्हें 4000 रुपये चुकाने पड़े। नीचे पहुंचे तो होटल खाली थे।

अभी भूला नहीं है तबाही का मंजर

रहने के लिए कमरा तो मिल गया, लेकिन खाने के लिए उसमें कुछ नहीं था। एक व्यक्ति से 80 रुपये के चावल खरीदकर बिना नमक के पकाकर इस परिवार ने एक समय पेट भरा। यहां से स्थानीय टूरिस्ट गाइड की मदद से जानकीचट्टी तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि पैसे नहीं थे, लेकिन फिर भी टूरिस्ट ने बिना पैसे लिए उन्हें पैदल हर्षिल तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed