{"_id":"b02d53f8880fdef1bbb1a852f314909d","slug":"people-come-to-fear-at-their-own-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही घर से खौफ खाने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही घर से खौफ खाने लगे लोग
गोपेश्वर/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्द और डर क्या होता है यह आजकल उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में वक्त गुजार रहे लोगों के शिकन भरे चेहरों पर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
भूस्खलन और नदियों का खौफ ग्रामीणों को इस कदर परेशान किए हुए है कि ग्रामीण अपने घरों में रात बिताने में डर रहे हैं।
ग्राम पंचायत जिलासू के पीछे बबीटा तोक से भूस्खलन होने और गांव के नीचे से अलकनंदा नदी से भू-कटाव होने से बगड़ तोक के 25 परिवार दहशत में रात गुजार रहे हैं।
बारिश में लोग घर में खाना खाने के बाद बच्चों को लेकर सोने दूसरे घरों में जा रहे हैं। भूस्खलन से गांव के रमेश सिंह की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। बगड़ तोक के ग्रामीण पिछले कई साल से विस्थापन की मांग कर रह हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण आनंद सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, विक्रम सिंह, मनबर सिंह, मोहन सिंह, रमेश सिंह, जोत सिंह, धूम सिंह, केवल सिंह, दरवान सिंह और रघुनाथ सिंह का कहना है कि भूस्खलन के मुहाने पर जो भवन हैं, वहां के लोग रात को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हैं।
विज्ञापन
प्रधान पुरुषोत्तम बहुगुणा ने कहा कि ग्रामीणों को टेंट तक नहीं दिए गए हैं। इधर, जिला आपदा अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि ग्रामीणों को भारी बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के को कहा गया है। प्रभावितों को टेंट और राहत सामग्री बांटी जाएगी।