{"_id":"4a26a086-dff9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pawan-hans-helicopter-crash-at-harshil","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षिल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ पवन हंस का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ पवन हंस का हेलीकॉप्टर
उत्तरकाशी/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षिल में फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने पहुंचा पवन हंस एविएशन का एक हेलीकॉप्टर हर्षिल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के समय हुए हादसे के समय इसमें सिर्फ पायलट सवार था। हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे हर्षिल में फंसे यात्रियों को निकालने पहुंचा पवन हंस का हेलीकॉप्टर अचानक लहराने लगा। इससे नीचे फील्ड में जमा लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि काफी नीचे आने के बाद हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन
इसमें सवार पायलट को किसी तरह की चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लहराने पर यहां भगदड़ की स्थिति तो बन गई थी, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को निकाले गए 493 यात्री
शुक्रवार को सेना एवं अन्य निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल, भटवाड़ी और मनेरी से 493 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित चिन्यालीसौड़ और मातली पहुंचाया गया। सेना के सूत्रों के अनुसार हर्षिल से सभी तीर्थयात्रियों को निकाला जा चुका है। अब वे चिन्यालीसौड़ से कैंप समेटने की तैयारी कर रहे हैं।