फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Srinagar leopard killed woman who had gone to forest to gather grass in Taruli village

श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

Fri, 09 Oct 2026 07:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 09 Oct 2026 07:13 PM IST
सार

बीना देवी अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थीं। जब वह घास काट रही थीं, तभी गुलदार ने उनपर झपट्टा मार दिया। गुलदार के हमले की अन्य महिलाओं को भनक तक नहीं लगी, जब वह बीना को घसीटते हुए ले जाने लगा तब महिलाओं की नजर गुलदार पर पड़ी।

विज्ञापन
Srinagar leopard killed woman who had gone to forest to gather grass in Taruli village
गुलदार ने महिला को मार डाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्रीनगर से लगभग नौ किमी दूर खंडाह के पास घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय बीना देवी को गुलदार ने मार डाला। उनके साथ घास लेने गईं अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार ने महिला को छोड़ तो दिया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


बछेली ग्रामसभा के तरुली में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बीना देवी अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थीं। जब वह घास काट रही थीं, तभी गुलदार ने उनपर झपट्टा मार दिया। गुलदार के हमले की अन्य महिलाओं को भनक तक नहीं लगी, जब वह बीना को घसीटते हुए ले जाने लगा तब महिलाओं की नजर गुलदार पर पड़ी। महिलाओं ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गुलदार बीना को छोडकर भाग गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है, लोगों में दहशत का माहौल है। कहा कि वन विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग की कि गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने के आदेश दिए जाएं। वहीं डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची है। पिंजरा लगाकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उच्चाधिकारियों को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: सजनपुर पीली में हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान को मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Trending Videos

क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता ने फिर बढ़ाई दहशत

खंडाह से लगे क्षेत्र बछेली, कोटी, भेलगढ़, चमराड़ा, धमाखोली, नयालगढ़ सहित क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता से लोग डर के साए में हैं। 20 नवंबर 2025 को कोटी गांव में भी 65 वर्षीय महिला को गुलदार ने मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed