{"_id":"6676d3b798221fa8280be7b8","slug":"yukan-demonstrated-in-paper-leak-case-pauri-news-c-51-1-pri1001-104795-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेपर लीक मामले में युकां ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेपर लीक मामले में युकां ने किया प्रदर्शन
Sat, 22 Jun 2024 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। नीट व नेट परीक्षा के पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार वह निरंतर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षामंत्री को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।
युकां के प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि भाजपा के तीसरा कार्यकाल के शुरुआत में ही पेपर लीक का मामला सामने आया है। कहा कि कई वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सरकार छलावा कर रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में युकां जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश सचिव संजना गुजराल, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अंकित सुंदरियाल, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मुकुल, आयुष, मनीष कुमार, अंकित नौटियाल, अयाज आदि शामिल रहे। संवाद