{"_id":"61d6f530aa1f2204f9524d4f","slug":"youth-stopped-mla-s-convoy-pauri-news-drn4009049194","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने रोका विधायक का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने रोका विधायक का काफिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पौड़ी को ग्राम पंचायत केवर्स के युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण युवा टेका-केवर्स मोटर मार्ग की बदहाली के साथ गांव की अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक पांच वर्षों में पहली बार गांव आए, जबकि ग्रामीण लगातार समस्याओं के समाधान की गुहार लगा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को विधायक पौड़ी मुकेश कोली ग्राम पंचायत केवर्स के पाली गांव में सड़क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। पालीगांव पहुंचने से पहले ही केवर्स गांव के युवा मंगल दल के सदस्यों ने विधायक का काफिला रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवा लगातार विधायक वापस जाओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते रहे। युवा मंगल दल के सदस्यों ने कहा कि 4 किमी टेका-केवर्स मोटर मार्ग बदहाल पड़ा है। पेयजल, खेल मैदान सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विधायक से लगातार लिखित व मौखिक समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की हमेशा उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद विधायक मुकेश कोली पहली बार गांव आए हैं। युवा मंगल दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब विधायक से बात करनी चाही तो वे वाहन से बाहर नहीं और उनके ड्राइवर भीड़ के बीच भी गाड़ी चलता रहा। विरोध करने वालों में दीपक रावत, सूरज कंडवाल, अजय रावत, कुलदीप, वरुण कंडवाल, प्रवेश, दीपक, मोहित, नरेश, अमित, सूरज आदि शामिल थे। वहीं मामले में विधायक मुकेश कोली से दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।