{"_id":"6ab7b449daee1850f704a61c","slug":"youth-injured-in-accident-dies-questions-raised-about-108-ambulance-service-pauri-news-c-51-1-pri1001-115850-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हादसे में घायल युवक की मौत, 108 एंबुलेंस सेवा पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हादसे में घायल युवक की मौत, 108 एंबुलेंस सेवा पर उठाए सवाल
Sat, 26 Sep 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर जिला मुख्यालय में संत निरंकारी सत्संग भवन के समीप बीते शुक्रवार शाम एक कार-बाइक की भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। देहरादून पहुंचने पर महंत इंद्रेश अस्पताल प्रशासन ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों व परिजनों ने यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि 108 सेवा समय पर नहीं पहुंची।
जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत बैंग्वाड़ी निवासी 22 वर्षीय नारायण सिंह (ऋषभ) बीते शुक्रवार शाम बाइक में पौड़ी से गांव जा रहा था। पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर संत निरंकारी सत्संग भवन के समीप में श्रीनगर से आ रही कार से टक्कर हो गई। लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे रेफर किया गया। परिजन उसे निजी एंबुलेंस से महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूर्व ग्राम प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल ने बताया कि नारायण सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उनके पिता आनंद सिंह सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि जहां हादसा हुआ, वह झाड़ियों से ब्लैक स्पॉट बन चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन व एनएच से झाड़ी कटान व ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दनोसी ने 108 एंबुलेंस सेवा में समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। कहा कि घायल काफी देर तक मदद का इंतजार करता रहा। बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया जिसको लेकर परिजनों व अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति भी सामने आई। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ डाॅ. मेघना असवाल ने बताया कि उक्त मामले में विभाग की ओर से जांच की जाएगी।