फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth falling out of police recruitment due to not being able to jump long

Pauri News: लंबी कूद नहीं मार पाने के चलते पुलिस भर्ती से बाहर हो रहे युवा

Wed, 26 Feb 2025 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth falling out of police recruitment due to not being able to jump long

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड पुलिस आरक्षी की शारीरिक व नापजोख परीक्षा की लंबी कूद में सबसे अधिक युवा बाहर हो रहे हैं। छाती कम होने के चलते भी अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है। पुलिस भर्ती अफसरों के मुताबिक अभी तक 264 अभ्यर्थी अनफिट रहे। जिसमें 60 अभ्यर्थी लंबी कूद नहीं कर पाए। जबकि शेष अभ्यर्थी नापजोख व शारीरिक परीक्षाओं में असफल रहे। दूसरे दिन तक जारी परिणामों में 559 अभ्यर्थी सफल रहे। जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया मैदान में पुलिस की शारीरिक दक्षता व नापजोख परीक्षा चल रही है। पौड़ी जिले में 3707 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। जिसमें हर दिन 500 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया जा रहा है। प्रदेश में दो हजार पदों पर पुलिस आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन पौड़ी में 1500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1135 ने शारीरिक व नापजोख परीक्षा दी। जबकि 365 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पहले दिन की भर्ती परीक्षा में 33 अभ्यर्थी नापजोख व 60 शारीरिक दक्षता में बाहर हुए। नापजोख के तहत 20 अंडर हाइट तो 13 अंडर चेस्ट में बाहर हुए। जबकि लंबी कूद, बॉल थ्रो, चिनिंग अप व पुश अप में 60 युवा बाहर हुए। दूसरे दिन की भर्ती में 94 अभ्यर्थी बाहर हुए। जिसमें 28 नापजोख व 66 शारीरिक दक्षता के शामिल हैं। दूसरे दिन 19 अभ्यर्थी अंडर हाइट व नौ अभ्यर्थी अंडर चेस्ट के चलते बाहर हो गए। जबकि तीसरे दिन 388 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल हुए। जिसमें 78 नापजोख व शारीरिक दक्षता में बाहर हो गए।
विज्ञापन


25 अभ्यर्थियों ने दिया मेडिकल

पौड़ी। कंडोलिया मैदान में आयोजित उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती की नापजोख परीक्षा में अभी तक 25 अभ्यर्थियों ने मेडिकल दिया है। अब इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 मार्च के बाद होगी। भर्ती टीम सदस्य अफसरों की मानें तो मेडिकल केवल दो शर्ताें पर दी जा रही है। जिसमें पहली शर्त स्वास्थ्य/भर्ती के दौरान घायल होने जबकि दूसरी अभ्यर्थी की परीक्षा होने पर मेडिकल की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लंबी कूद व कम सीना होने के चलते सबसे अधिक युवा बाहर हो रहे हैं। मोबाइल में व्यस्तता के चलते युवाओं की खेलकूद व दौड़भाग आदि गतिविधियां कम हो गई हैं। जिससे इस प्रकार के परिणाम सामने आ रहे हैं। हालांकि दौड़ व बॉल थ्रो में पहाड़ के युवाओं का बेहतर प्रदर्शन है। - तुषार बोरा, सीओ/भर्ती कमेटी के सदस्य पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed