पर्यटन स्थल खिर्सू में आयोजित पांच दिवसीय बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। प्रशिक्षण में शामिल 25 छात्र-छात्राओं ने पक्षियों की महत्ता, इतिहास, पहचान आदि की बारीकी की सीख ली। प्रशिक्षुओं ने पक्षियों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
रविवार को प्रशिक्षण कार्यशाला में एडीएम पौड़ी डॉ एसके बरनवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वरोजगार परक प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि बर्ड वाचिंग के जरिए गाइड बनकर युवा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि जिलाधिकारी की पहल पर आगामी एक फरवरी से 16 फरवरी तक हैनीफल सेंटर मसूरी में ट्रेक लीडर कोर्स का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें जनपद से 14 प्रतिभागी शामिल होंगे। कहा कि कोर्स में ट्रेकिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइबिंग आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञ अजय शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान व्हाइट कालर ब्लैक बर्ड, ग्रोविन ब्लैक, हिमालियन ब्लूटेन, यूरोपियन जे आदि के अलावा बुलबुल की पांच प्रजातियां देखी गई। प्रशिक्षक अश्वनी कुमार त्यागी, राजीव बिष्ट, केशर सिंह असवाल, नैंशी रावत, सिमरन, निशा, साक्षी, शालिनी, शिवानी नेगी, विवेक आदि मौजूद रहे। संवाद