{"_id":"60ec4d248ebc3ec20a706512","slug":"working-group-constituted-for-implementation-of-nep-2020-shrinagar-news-drn384219038","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईपी-2020 के क्रियान्वयन के लिए कार्य समूह गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन के लिए कार्य समूह गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन और नए पाठ्यक्रमों के सुझाव के लिए एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय ने कार्य समूह का गठन किया है। प्रो. एके डोबरियाल को समूह का समन्वयक बनाया गया है। इसमें 4 बाहरी सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। नीति के सुझावों के अनुसार विवि को पाठ्यक्रमों में बदलाव और शिक्षा को रोजगारपरक बनाना है। विवि ने नीति के क्रियान्वयन के लिए कार्य समूह गठित किया है। इस संबंध में विवि के कुलसचिव डॉ . एके खंडूड़ी ने आदेश जारी किया है। समूह में प्रो. डोबरियाल को समन्वयक बनाया गया है। जेएनयू दिल्ली के प्रो. केजी सक्सेना, आईएआरआई दिल्ली के डॉ. प्रकाश चंद्र नौटियाल, डॉ. बीआर आंबेडकर विवि लखनऊ के प्रो. सर्वेश कुमार सिंह और इग्नू के निहाल फारूकी को बाहरी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। आंतरिक सदस्यों में विवि के सभी संकायाध्यक्ष, तीनों परिसर के निदेशक, डीएसडब्ल्यू, अध्यक्ष आरसीसी, निदेशक आईक्यूएसी, प्रो. एससी बागड़ी, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. प्रकाश नौटियाल, प्रो. यशपाल सुंद्रियाल, प्रो. आरके मैखुरी, तीनों परिसरों के एनसीसी अधिकारी, डॉ. गोपाल जोशी, डॉ. प्रशांत कंडारी, डॉ. आलोक सागर गौतम, डॉ. अनुजा रावत, मुकेश रावत, डॉ. मुस्कान कपूर और प्रभाकर कांत शामिल हैं। उप कुलसचिव (शैक्षणिक) एचएम अरोड़ा समूह सचिव बनाए गए हैं।