{"_id":"61a4dd9b45b0fe712443d556","slug":"work-started-in-the-administrative-building-of-garhwal-university-shrinagar-news-drn397375981","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में कामकाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के समीप धरना देते छात्र।
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
छात्र काउंसिल का निर्णय निरस्त करने और छात्रसंघ के गठन के लिए आंदोलित एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र प्रशासनिक भवन के रास्ते से हट गए हैं। इसके चलते सोमवार से विवि के प्रशासनिक भवन में कामकाज शुरू हो गया है। वहीं, आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त छात्र परिषद के सदस्यों की पुन: कुलपति और अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को आयोजित होने वाली कार्य परिषद की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर इसके प्रति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गढ़वाल विवि के कार्यालयों में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो गया। दीक्षांत समारोह को देखते हुए और शनिवार को कुलपति के मौखिक आश्वासन के बाद छात्रों ने गेट का रास्ता खोल दिया। अब छात्र गेट के एक कोने पर धरने में बैठे हैं। छात्र नेताओं की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी समेत अन्य अधिकारियों के साथ कुलपति सभागार में बैठक आयोजित हुई। कुलपति ने आश्वासन दिया कि कार्य परिषद की बैठक छात्रसंघ के संबंध मेें प्रस्ताव पारित कर इसकी प्रति छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी। छात्रसंघ की प्रणाली यथावत रखने का प्रस्ताव पारित होने के बाद केंद्रीय विवि एक्ट में संशोधन करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भेज देंगे। तय किया गया कि छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भी एक्ट में संशोधन करवाने के लिए दिल्ली जाएगा। छात्रों ने विवि प्रशासन से एक दिसंबर को दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आ रहे रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत से मुलाकात करवाने और समारोह स्थल में प्रवेश की अनुमति देने की मांग की। कुलसचिव डॉ. खंडूड़ी ने बताया कि छात्रों की जनरल रावत से मुलाकात करवाई जाएगी। कोविड काल चल रहा है। समारोह स्थल में चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। 2-3 छात्र प्रतिनिधियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।