फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women can become self-reliant by preparing coarse grain products

Pauri News: मोटे अनाज उत्पाद तैयार कर महिलाएं बन सकती हैं आत्मनिर्भर

Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women can become self-reliant by preparing coarse grain products
पौड़ी। पौड़ी जनपद में महिला किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र भरसार की ओर से मोटा अनाज मंडुवे से बिस्किट व नमकीन बनाने का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। केविके के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 100 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरसार की वैज्ञानिक डॉ. रश्मि लिम्बू ने बताया कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के उत्तम साबित हो रहा है। मोटे अनाज में पाए जाने वाला खाद्य रेशा विभिन्न बीमारियों जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग व कैंसर रोग से बचाव करता है। इसके साथ यह बच्चों के लिए भी लाभकारी होता है। मोटे अनाज का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। कहा कि मोटे अनाज को आज के दौर में काफी पसंद किया जा रहा है। मोटे अनाज से बने उत्पाद भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। इसका उत्पाद तैयार कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वैज्ञानिक अरदीप सिंह ने कृषकों को प्राकृतिक खेती संबंधित विषय पर जानकारी दी। इस दौरान विकासखंड थलीसैंण के विभिन्न गांवों की 100 महिलाओं को मंडुवे से बिस्किट व नमकीन बनाने की विधि सिखाई गई। इस मौके पर नीलम, सतेश्वरी, कांति, गणेशी और बीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed