फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Wedding-hitched served wine in the 2100 fines

शादी-ब्याह में शराब परोसी तो 2100 जुर्माना

Fri, 20 Nov 2015 05:47 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Fri, 20 Nov 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
गगवाड़स्यूं घाटी के  गगवाड़ा ग्राम सभा में भी ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने शादी विवाह आदि आयोजनों पर शराब परोसे जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। तय किया गया कि ग्राम सभा में शादी विवाह में शराब परोसने वालों से 2100 रुपये जुर्माना लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में  ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, सरपंच बबलू नेगी, रेखा नेगी, कृष्णा देवी आदि ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते शराब के प्रचलन से कई गांवों का माहौल दूषित हो गया है जिसका प्रतिकूल प्रभाव छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में आयोजित बैठक में सभी लोगों ने क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम चलाने का बीड़ा उठाया है और शादी समारोह में शराब पर नकेल डालने के लिए बाकायदा 21 सौ का जुर्माना भी तय किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी क्षेत्र के बौंसरी, गगवाड़ा और उज्याड़ी के लोगों पर मुहिम को प्रयोग के तौर पर चलाया जा रहा है। प्रयोग सफल रहा तो क्षेत्र के सभी गांवों को शराब मुक्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर कमला देवी, नीता देवी, गोदांबरी देवी, विनीता देवी, मीना, अंजू, मालती, रजनी, कलावती, बसंती, अरविंद सजवाण, हिमांशु मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed