फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Visited Garhwal University and took stock of the facilities for the disabled.

Pauri News: गढ़वाल विवि का दौरा कर लिया दिव्यांगों की सुविधाओं का जायजा

Thu, 26 Dec 2024 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Visited Garhwal University and took stock of the facilities for the disabled.

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बीजीआर कैंपस पौड़ी और श्रीनगर बिड़ला परिसर में यूजीसी की तीन सदस्यीय सुलभ ऑडिट टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान यूजीसी की विशेषज्ञ समिति ने विभिन्न विभागों का दौरा किया।
टीम में बतौर विशेषज्ञ मोहनलाल सुखाड़िया विवि के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष, प्रो. बीआर बामनिया, बतौर सदस्य दिव्यांग प्रतिनिधि प्रो. लोकेश गुप्ता व यूजीसी समन्वयक एमएस नीरू थपलियाल शामिल रहे।
विज्ञापन




गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित क्रियाकलाप केंद्र में विवि कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण व कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी, वित्त अधिकारी डाॅ. संजय ध्यानी व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने ऑडिट टीम का स्वागत किया। इस दौरान टीम ने विवि के अधिकारियों, शिक्षकों व छात्रों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर उन्होंने विवि के विभिन्न दिव्यांग शिक्षकों, दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांग छात्रों से वार्तालाप कर उनकी समस्याएं सुनी व उन्हें हल करने के सुझाव दिए। इस दौरान टीम ने निर्मित बुनियादी ढांचे में सार्वभौमिक पहुंच को लेकर चौरास परिसर के पर्यटन विभाग, वाणिज्यि, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम आदि विभागों का भ्रमण किया।

ऑडिट टीम ने कहा कि कई विभागों व ऑडिटोरियम में दिव्यांगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। कहा कि वह यूजीसी से मांग करेंगे कि विवि को दिव्यांगों की सुविधा के लिए अलग से फंड दिया जाए। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान, डीन प्रो. मंजुला राणा, प्रो. हिमांशु बौड़ाई, प्रो. वाईपी रैवनी, प्रो. सीएम शर्मा, प्रो. एससी भट्ट, ईई विजयानंद बहुगुणा, सहायक अभियंता महेश डोभाल, डाॅ. विजयकांत ध्यानी, छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed