फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers told basic problems to officers in Diusa's Chaupal

Pauri News: दिऊसा की चौपाल में ग्रामीणों ने अफसरों को बताईं बुनियादी समस्याएं

Fri, 14 Feb 2025 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers told basic problems to officers in Diusa's Chaupal

विज्ञापन
पौड़ी। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सिंचाई विभाग के अफसरों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। वहीं ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, खाद्यान आदि की समस्याएं चौपाल में रखी।

कल्जीखाल ब्लाॅक के ग्रामसभा दिऊसा में आयोजित चौपाल लघु सिंचाई विभाग पौड़ी के नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता मुकेश दत्त की अध्यक्षता में हुई। चौपाल में प्रशासक/ ग्राम प्रधान रमेश चंद्र शाह ने गांव में पानी की किल्लत की समस्या उठाई। बताया कि डांडा नागराजा पंपिंग पेयजल योजना के तहत रानीगढ़ टैंक से पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। जल संस्थान ने असगढ़-दिऊसा पेयजल योजना के लिए नई लाइन तो बिछा दी, लेकिन इसमें भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने बगानीखाल-दिऊसा- बहेडाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण, आवास विहीन परिवारों को योजना का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन


चौपाल में बलिदानी कृपाल सिंह रावत का स्मारक बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। आरएसआई धजवीर सिंह ने किसान सम्मान निधि की जानकारियां दीं। साथ ही फायर सीजन को लेकर ग्रामीणों को खेतों में आड़े आदि न जलाने की अपील की। इस दौरान एई एमआई बृजमोहन सिंह नेगी, वीपीडीओ फुरकान अली, जेई जल संस्थान विवेक पंवार, अभिषेक नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed