फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers stand on dharna for compensation

मुआवजे के लिए धरने पर डटे ग्रामीण

Mon, 30 Aug 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers stand on dharna for compensation
विकासखंड कीर्तिनगर के कोठार-गोदी मोटर मार्ग के मुआवजे का भुगतान न किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने कहा कि वे पांच साल से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण दाताराम डंगवाल की अध्यक्षता में कोठार गांव के पास पाली बैंड पर धरने पर बैठे प्रभावितों ने विभाग और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकेंद्र नेगी ने कहा कि करीब पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र के कोठार, पाली, रिंगोलगांव, गोदी व चौरी आदि गांवाें को यातायात से जोड़ने के लिए मोटर मार्ग का निर्माण करवाया गया था। इसमें ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि व नाप भूमि मोटर मार्ग के निर्माण में प्रयुक्त की गई। अब तक ग्रामीणों को भूमि, भवन और फसल के प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि काफी कार्रवाई करने पर विभाग की ओर से डागर से रैतासी तक करीब डेढ़ किमी भाग के मुआवजे का ही काश्तकारों को भुगतान किया गया। ग्रामीणों ने 10 दिन के अंदर प्रतिकर भुगतान न किए जाने पर क्रमिक और उसके बाद आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। धरने पर बैठने वालों हरीश, धीरज प्रताप, दर्शन लाल, सूर्यपाल सिंह, रजत, कुंदन शाह व सरोजनी देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed