{"_id":"58bee9614f1c1bb969dc4226","slug":"villagers-rally-on-demand-of-alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली रैली
ब्यूरो/ अमर उजाला, पाबौ (पौड़ी)
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबबंदी को लेकर पाबौ ब्लाक मुख्यालय के बालीकंडास्यू पट्टी के गांव सैंजी, कोठला, उन्दल्खा और ग्वालखुड़ा में ग्रामीणों ने रैली निकाली। ग्राम प्रधान सतीश लाल, क्षेत्र पंचायत हरीश कुमार, युवा मंगल दल अध्यक्ष कर्ण भंडारी, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष सीता देवी व कांति देवी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि ग्रामीणों ने शराब के विरोध में शांति प्रदर्शन किया और गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर दस हजार रुपये जुर्माना और महिला मंगल द्वारा सख्त दंड देने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि शराब का नौजवान पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सैंजी, उन्दल्खा, ग्वालखुड़ा व कोठला के ग्रामीणों के साथ शराब बंदी के अलावा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन