{"_id":"676d8a9047f3fa1374055597","slug":"villagers-in-the-camp-complained-about-irregularities-in-electricity-bills-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-579591-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिविर में ग्रामीणों ने की विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिविर में ग्रामीणों ने की विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोट विकासखंड के देहलचौरी में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत मंच सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। इस दौरान उपभोक्ताओं को उनके विद्युत संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायत मंच के सामने रखी। मंच के उपभोक्ता सदस्य अमित ठाकुर ने कहा कि उनके पास छह से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस पर मंच सदस्यों की ओर से नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया गया है। न्यायिक सदस्य सुंदरी गैरोला देवली, तकनीकी सदस्य रजनीश अग्रवाल ने कहा कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में समय-समय पर शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे विद्युत उपभोक्ता जिनका मीटर नहीं बदला जा रहा या फिर नया विद्युत संयोजन मिलने में देरी हो रही है, गलत बिल आने से परेशान हैं, बिल जमा करने के बावजूद पैसा बिल में जुड़कर आ रहा है या खराब ट्रांसफार्मर को समय से नहीं बदला जा रहा तो वे अपनी शिकायत शिविर में दर्ज करा सकते या कागज में अपनी शिकायत लिखकर मंच सदस्यों को उपलब्ध करा सकते हैं। उपभोक्ता श्रीनगर स्थित कार्यालय में आकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन