{"_id":"674fed62e0baab86d10bb6b8","slug":"villagers-demanded-posting-of-permanent-teacher-in-school-pauri-news-c-5-1-gkp1010-562135-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्रामीणों ने की स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्रामीणों ने की स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड थलीसैंण की ग्राम पंचायत स्यूंसाल के ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्थायी अध्यापक की तैनाती किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई 2024 से स्कूल में स्थायी शिक्षक नहीं है। वर्तमान में एक शिक्षा मित्र तैनात है, जो विद्यालय में नियमित पठन-पाठन नहीं करवा रहे हैं। जिससे नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ब्लाॅक थलीसैंण के ग्राम पंचायत स्यूंसाल की निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा देवी, सरपंच गोपाल सिंह बिष्ट व एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भंडारी ने सीईओ पौड़ी को एक ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान राप्रावि स्यूंसाल में सेवारत अध्यापक का तबादला हो गया था। जिसके बाद जुलाई में विद्यालय खुला, लेकिन विद्यालय में आज तक स्थायी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई है।
कहा, विद्यालय में एक शिक्षा मित्र सेवारत है, जो नियमित रूप से पठन-पाठन नहीं करा रहे हैं। 27 नवंबर को उन्होंने बिना सूचना के स्कूल बंद रखा था। उसके बाद से आज तक वह स्कूल नहीं आए हैं। कहा, स्कूल में व्यवस्था पर शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। विभागीय उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
ग्रामीणों ने जल्द स्कूल में स्थायी शिक्षक की तैनाती किए जाने की मांग की है। वहीं प्रभारी सीईओ पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि राप्रावि स्यूंसाल को शिक्षा मित्र द्वारा बंद रखने के संबंध में बीईओ थलीसैंण की रिपोर्ट मिल गई है। प्रकरण में जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा, स्कूल में स्थायी अध्यापक की तैनाती जल्द की जाएगी।