Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers angry over road not being asphalted

Pauri News: सड़क डामरीकरण नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over road not being asphalted
पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के ग्राम सभा चैड़ मल्ला वासियों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई है। कहा कि गांव की मुख्य सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से मदद की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान सुनील चौहान की अगुवाई में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर डीएम से मुलाकात की। कहा कि ढाई दशक पहले गांव को सड़क सुविधा का लाभ देने के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत हुई। लोगों के कई बार के संघर्ष करने के बाद इस मोटर मार्ग को चैड़ तल्ला से चैड मल्ला करीब चार किमी तक बनाया गया।
विज्ञापन

अब मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क की हालत ऐसी है कि कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों से शीघ्र ही मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर बिंदी देवी, सीमा देवी, विमला देवी, संगीता देवी, राजेंद्र सिंह चौहान, मुकेश नेगी, सुरेंद्र सिंह, मनवर सिंह, उत्तम सिंह रावत, गणेश चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed