फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   villager protest in DM Office

दोहरे हत्याकांड की जांच से असंतुष्ट ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

Fri, 16 Aug 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
villager protest in DM Office
पौड़ी डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते चोरकंडी गांव के ग्रामीण। - फोटो : PAURI
जिले के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच से असंतुष्ट ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस व रेगुलर पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर व जांच अधिकारी ने ग्रामीणों को जांच की प्रगति की जानकारी दी। जिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए उन्होंने राजस्व कर्मियों व आरोपी के माता-पिता के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को खातस्यूं पट्टी के चोरकंडी गांव के ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। राजस्व पुलिस व रेगुलर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जांच में हीलाहवाली का आरोप लगाया। मृतक रुप सिंह की पत्नी रीना देवी, धीरज सिंह की मां ने कहा कि गांव में घटना को 25 दिन से अधिक समय हो गया है। लेकिन दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी का पिता राजस्व पुलिस में सेवारत है। जिसको देखते हुए पहले राजस्व पुलिस ने और अब रेगुलर पुलिस हीलाहवाली कर रही है। जिससे ग्रामीणों में जांच को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के माता-पिता और क्षेत्र के राजस्व कर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। एसडीएम सदर मनीष कुमार और जांच अधिकारी कोतवाल पौड़ी एलएस कठैत ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने मामले की जांच की प्रगति को लेकर भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ग्रामीणों को मामले के हर पहलू की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होने पर फिर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। कोट ब्लाक के निर्वतमान प्रमुख सुनील लिंगवाल ने भी ग्रामीणों की मांग का सर्मथन करते हुए मामले की जांच पारदर्शी रुप से किए जाने की पैरवी की। इस अवसर पर निवर्तमान ग्राम प्रधान चोरकंडी पंचू देवी, कमला देवी, सीमा देवी, कांति देवी, श्यामा देवी, जानकी देवी, गुड्डी देवी, दिगंबर सिंह, त्रिलोक सिंह, रेवत सिंह, सते सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बेसुध हुई रीना देवी
पौड़ी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान मृतक रुप सिंह की पत्नी रीना देवी रोते-रोते अचानक बेसुध हो गई। गांव की महिलाओं ने रीना को संभाला। कुछ देर में वह सामान्य हो गई। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौनिहाल के टपकते आंसू कर गए भावुक
पौड़ी। ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान एक नौनिहाल के टपकते आंसू सभी का भावुक कर गए। यह नौनिहाल मृतक रुप सिंह का था। जो पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद अपने आंसुओ को नहीं रोक पा रहा है। नौनिहाल के आंसू देख परिसर में मौजूद ग्रामीणों के साथ ही अन्य लोग भी भावुक हो उठे।

22 जुलाई की रात हुआ था हत्याकांड
पौड़ी। चोरकंडी गांव में दो दोस्तों रुप सिंह व धीरज सिंह के अधजले शव गांव में एक रसोई घर में 23 जुलाई की सुबह को मिले थे। उनकी हत्या के आरोप में तीसरे दोस्त अजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed