फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Village woman and relative arrested with jewelery of theft

गांव की महिला और रिश्तेदार चोरी के जेवरात संग गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Village woman and relative arrested with jewelery of theft
देवप्रयाग। उमरी गांव की एक महिला को उसके मायके के रिश्तेदार के साथ चोरी के जेवरात संग गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिन बाद ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। दोनों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती आठ जुलाई को उमरी गांव के धनवीर ने हिंडोलाखाल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वह अपनी ड्यूटी से बीती 30 जून को जब घर लौटा तो घर से सोने, चांदी के जेवरात गायब मिले। उसने एक महिला पर चोरी का शक भी जताया था।
विज्ञापन

एसएसपी टिहरी के निर्देश पर चोरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम गठित की गईं। थानाध्यक्ष जेपी कोहली की अगुवाई में कई जगह दबिश दी गई। पुलिस ने रविवार शाम चंद्रबदनी तिराहे पर संदेह के आधार पर एक महिला सपना पत्नी राकेश निवासी उमरी और उसके रिश्तेदार दीपक पुत्र धर्मवीर, निवासी खैरी खुर्द, नेपाली फार्म, देहरादून को पकड़ लिया। तलाशी पर उनके पास से जेवरात बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बाद दोनों ने सब कुछ उगल दिया। थानाध्यक्ष कोहली ने बताया कि सपना से सोने की नथ और मांग टीका, जबकि दीपक से सोने का हार, नथ, टीका और चेन बरामद किए गए हैं।

शक न हो, इसलिए धनवीर के घर गई सपना
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सपना बताया कि उन्होंने यह जेवरात धनवीर के घर से बीती 16 जून को चुराए थे। धनवीर को शक न हो, इसलिए वह चोरी करने के बाद एक-दो बार उसके घर भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed