फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vice Chancellor should be appointed

Pauri News: कुलपति की नियुक्ति की जाए

Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor should be appointed

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्रसंघ अध्यक्ष ने कुलपति की नियुक्ति न करने पर छात्रों को रही दिक्कतों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा के नेतृत्व में छात्र कुलसचिव कार्यालय पहुंचे, यहां कुलसचिव के न होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
जसवंत राणा ने कहा कि विवि में एक माह से कुलपति का पद रिक्त चल रहा है। इधर कुलसचिव भी छुट्टी पर है ऐसे में छात्रों के समस्या का समाधान करने वाला विवि में कोई सक्षम अधिकारी नहीं है। विवि वैकल्पिक व्यवस्था करे ताकि समस्या का समाधान हो पाए। विवि प्रतिनिधि आशीष पंत ने कहा कि विवि से शिक्षा मंत्रालय ने वरिष्ठता सूची मांगी थी, लेकिन अभी तक अस्थायी या स्थायी तौर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मौके पर पंकज फर्स्वाण, दीपक चौधरी, शुभांष, विमल आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विवि में वरिष्ठता के आधार पर कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति का लेकर गढ़वाल विवि के टीचिंग वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रूप से शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने स्थायी कुलपति की तैनाती तक कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति की मांग की। पत्र भेजने वालों में सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. एमएस रावत, सचिव प्रो. आरएस फर्तयाल, सह सचिव डॉ. आलोक सागर गौतम, कोषाध्यक्ष डॉ. डीके राणा समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed