फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicle returning from wedding ceremony crashes, one dead

शादी समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Tue, 07 Dec 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicle returning from wedding ceremony crashes, one dead
शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना में शामिल तीन लोगों में से दो भाई थे, जिसमें से एक की मौत हुई है।
विज्ञापन

पाबौ ब्लाक के सैंजी गांव निवासी दो भाई विक्रम सिंह व प्रताप सिंह भंडारी ग्रामीण गुलाब सिंह भंडारी (चालक/वाहन स्वामी) के साथ सोमवार देरशाम देवकोट गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय चपलोड़ी-कुल्याणी मोटर मार्ग पर उनकी कार मणकोली के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने विक्रम सिंह पुत्र स्व. दर्शन सिंह भंडारी (52) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के बाद दो घायलों को छुट्टी दे दी गई। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल प्रताप सिंह व गुलाब सिंह भंडारी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed