{"_id":"675dc06f5175b18fff04e331","slug":"vegetables-kept-away-from-womens-kitchen-in-pabau-pauri-news-c-5-1-gkp1010-570306-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पाबौ में महिलाओं की रसोई से दूर हुई सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पाबौ में महिलाओं की रसोई से दूर हुई सब्जी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। मोटर मालिक चालक संघ ने ऑल उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सात सूत्री मांगों को लेकर भारी वाहनों का संचालन पहाड़ों में चौथे दिन भी बंद रखा। जिसका सीधा असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से पाबौ सहित आसपास के क्षेत्र में सब्जी की सप्लाई बंद हो गई है, यहां तक की पाबौ के मुख्य बाजारों में आलू, प्याज, टमाटर भी अब बाजार से नदारद नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से लगातार ट्रक स्वामियों व संघ के साथ वार्ता कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है, मगर चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक बीच का रास्ता नहीं निकल पाया है। इस कारण पहाड़ों में आवश्यक वस्तुओं के साथ सब्जी की सप्लाई भी ठप पड़ गई है। पाबौ में सब्जी विक्रेता शुभम ने बताया कि चार दिनों से सब्जी के ट्रक बाजार में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे पाबौ में उनके साथ सब्जी के व्यापार करने वाले अन्य व्यापारियों की दुकानों से सब्जी नदारद है। सब्जी के ट्रक पहाड़ों में न पहुंचने का असर होटल व्यवसाय पर भी देखने को मिल रहा है। होटल स्वामी विजय सिंह नेगी ने बताया कि सब्जी व मोटा अनाज न पहुंचने के कारण उनके होटल में भी इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द ट्रक संचालकों की हड़ताल के संबंध में बीच का रास्ता निकालने की मांग की है
महिलाओं की रसोई से भी सब्जी गायब
ग्रामीण महिलाओं की रसोई में भी अब सब्जी नहीं देखने को मिल रही है। मेनका बछेती ने बताया कि बाजार में सब्जी उपलब्ध नहीं है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आने वाले दिनों में यूं ही ट्रकों की हड़ताल जारी रही तो पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तु की पूर्ति नही हो पाएगी। इस कारण आने वाले दिनों में भी ऐसे ही लोगों को भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ेगा।