फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Upanal workers will march to the secretariat on February 12

Pauri News: 12 फरवरी को सचिवालय कूच करेंगे उपनल कर्मी

Tue, 06 Feb 2024 03:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Upanal workers will march to the secretariat on February 12
श्रीनगर। उपनल कार्मिकों की प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि, समान कार्य समान वेतन, विभागों से नहीं हटाए जाने व अन्य मांगों को लेकर बैठक हुई। उपनल महासंघ पेयजल के प्रदेश अध्यक्ष व उपनल महासंघ के संगठन मंत्री महेश भट्ट ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर समस्त उपनल कर्मचारियों में रोष है। विरोध में उपनल सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि यदि सरकार ने 11 फरवरी तक मांगे नहीं मानी तो विद्युत, पेयजल जैसे विभागों में कार्यरत उपनल कार्मिक भी 12 फरवरी को पहले सचिवालय कूच करेंगे और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल निगम श्रीनगर में पेयजल में कार्यरत उपनल कार्मिकों के साथ इस संदर्भ में बैठक कर पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एसएन जोशी के माध्यम से पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर आंदोलन में समर्थन मांगा गया। इस मौके पर रविंद्र रावत, सुमित, अरविंद डोभाल, सविता, अंबेश बहुगुणा, भक्त दर्शन गैरोला, मुकेश, आशुतोष, अंकित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed