फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Unauthorized student living in hostel expelled

विश्वविद्यालय के छात्रावास में अनाधिकृत रुप से रह रहे छात्र को किया बाहर

Sun, 10 Jul 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized student living in hostel expelled
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर स्थित एक छात्रावास में अनधिकृत रूप से रह रहे छात्र को बाहर कर दिया गया। विवि के अधिकारियों ने छात्रों को अनुशासनहीनता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। हालांकि विवि के अधिकारियों का कहना है कि यह रुटीन निरीक्षण था।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के एक छात्रावास में रह रहे छात्रों ने शिकायत की थी कि कुछ बाहरी छात्र एक कमरे में आकर शोरगुल मचाते हैं। इस पर रविवार सुबह विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार और छात्रावास अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह व डॉ. अलोक सागर गौतम ने सुरक्षा कर्मियों और दो पुलिस कांस्टेबलों के साथ बाबू जगजीवन राम और त्रिशुल पुरुष छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एक कमरे में बाहरी छात्र पकड़ा गया। उक्त कमरा एक छात्र नेता को आवंटित हो रखा है, जो वहां नहीं रह रहा है। विवि के अधिकारियों ने उसको तत्काल बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. नैथानी ने कहा कि अनुशासन से छात्र सफलता हासिल करते हैं। यदि कोई छात्र अनुशासनहीनता करता हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक ने कहा कि गलत गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed