{"_id":"5d289fc08ebc3e6d13239c08","slug":"two-minor-detained-sent-home-pauri-news-drn3126845129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग लिए हिरासत में, भेजा संप्रेक्षण गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिग लिए हिरासत में, भेजा संप्रेक्षण गृह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्यालय में स्कूटी चोरी मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को स्कूटी के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नाबालिगों को न्यायालय में पेश किया गया, जिन्हें अदालत के आदेश पर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
मुख्यालय के श्रीनगर रोड स्थित एक रेस्तरां संचालक निखिल रौथाण ने बृहस्पतिवार को देर शाम अपनी स्कूटी रेस्तरां के बाहर खड़ी की। वह जब स्कूटी को लेने गए तो वहां पर स्कूटी नहीं थी। रौथाण ने कोतवाली पौड़ी में स्कूटी चोरी किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को एसआई दीपा मल्ल व उनकी टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्कूटी की तलाश शुरू की। उन्हें सर्किट हाउस के निकट नए बस अड्डे पर दो नाबालिग लड़के चोरी हुई स्कूटी को चलाते हुए मिले। दोनों की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। एसआई दीपा मल्ल ने बताया कि चोरी हुई स्कूटी के साथ दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों नाबालिगों को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई अनित कुमार व कांस्टेबल अर्जुन सिंह भी शामिल रहे।