{"_id":"8f1e4bf9bfff67666ee96d6c62677806","slug":"truck-accident-kid-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बच्चे की मौत
कोटद्वार
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बृहस्पतिवार रात एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे हरिसिंगपुर निवासी सुरेश सिंह का दस वर्षीय पुत्र मनमोहन घर से बाहर हाईवे पर दुकान में कुछ सामान लेने निकला था। तभी झंडाचौक की ओर से नजीबाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से घायल अवस्था में उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह बच्चे के पिता सुरेश सिंह की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने ट्रक सीज करते हुए चालक नरेंद्र सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पाबौ पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच एसआई सतेंद्र भाटी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
कोटद्वार। कौड़िया और हरिसिंगपुर के ग्रामीणों ने आबादी के बीच तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा कि बृहस्पतिवार कौड़िया में हुआ हादसा तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस प्रशासन इन हादसों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जल्द ही ग्रामीण तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। बीडीसी मेंबर राजेंद्र सिंह ने कहा कि नजीबाबाद रोड पर छोटे-बड़े सभी वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं। कई हादसों के बाद भी पुलिस प्रशासन सबक नहीं ले रहा है।