फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   truck accident

गड्ढे में गिरा राशन से भरा ट्रक

Fri, 27 Nov 2015 09:56 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 27 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट की लापरवाही नजीबाबाद-बुआखाल मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर भारी पड़ रही है। कोटद्वार और दुगड्डा के बीच लालपुल के पास टूटे पुश्ते और स्कपर का निर्माण एक महीने से अधूरा पड़ा है। कछुवा चाल से चल रहे निर्माण से यहां हादसे हो रहे हैं। हालात यह हैं कि एक ओर कुआं तो दूसरी तरफ खाई वाली स्थिति बनी हुई है। सड़क पर डाली गई मिट्टी के धंसने से बृहस्पतिवार रात यहां राशन का एक ट्रक एनएच द्वारा खोदे गए गड्डे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सकुशल बच निकला, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रक में कोटद्वार से सरकारी राशन पौड़ी जा रहा था।
विज्ञापन


कोटद्वार से करीब चार किमी दूर बदरीनाथ मार्ग पर डेढ़ महीने से एनएच खंड पुश्ता निर्माण के साथ ही गदेरे के बरसाती पानी की निकासी के लिए स्कपर का निर्माण करवा रहा है। एक महीने से यहां पर ट्रैफिक वन वे चल रहा है। नीचे की ओर जहां नदी है, वहीं पहाड़ी की ओर विभाग ने स्कपर निर्माण के लिए बड़ा गड्डा खोदकर छोड़ा गया है। पुश्ता ढहने से यहां पर नेशनल हाईवे की हालत खस्ता है, सड़क सिंगल लेन की रह गई है। जिसके चलते बृहस्पतिवार रात कोटद्वार से राशन लेकर पौड़ी जा रहा एक ट्रक सड़क की मिट्टी में धंसता हुए गड्ढे में जा गिरा। ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना साढ़े नौ बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पौड़ी निवासी ट्रांसपोर्टर नरेश कुमार ने कहा कि एनएच की लापरवाही ने उन्हें हजारों रुपये के नुकसान के नीचे ला दिया है। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed