{"_id":"6a0dad3ab485e8507e07021e","slug":"tributes-paid-to-former-cm-bc-khanduri-pauri-news-c-51-1-pri1001-114388-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
Wed, 20 May 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 20 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन द्वारा बुधवार को संघ भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्व. खंडूड़ी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खंडूड़ी ने देश और प्रदेश के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। शोक सभा में त्रिलोक सिंह रावत, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, सरदार सिंह रावत, केदार सिंह गुसाईं, विक्रम सिंह राणा, दिनेश रावत, श्रीधर पंवार, जसपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
................................
आधार अपडेट और पासपोर्ट सेवाओं का लाभ उठाएं नागरिक
पौड़ी। भारतीय डाक विभाग द्वारा जनसामान्य को आधार नामांकन, आधार अपडेट और पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पौड़ी मंडल डाकघर अधीक्षक बिपिन प्रसाद भट्ट ने बताया कि जनपद में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र कोटद्वार और श्रीनगर के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं दी जा रही हैं। पौड़ी डिवीजन के तहत पौड़ी, कमलेश्वर, पाबौ, पाटीसैंण, श्रीनगर, लैंसडौन, बीरोंखाल, धुमाकोट, नैनीडांडा, पोखड़ा, नौगांवखाल, रिखणीखाल, कोटद्वार, दुगड्डा, सिलोगी, कालागढ़, सतपुली, स्वर्गाश्रम और द्वारीखाल सहित विभिन्न डाकघरों में आधार नामांकन व अपडेट सेवाएं संचालित हैं। इन केंद्रों पर आसानी से आधार संबंधी कार्य करा सकते हैं। संवाद