फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tribute paid by lighting a candle

कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid by lighting a candle
श्रीनगर (गढ़वाल) के गोला पार्क में सीडीएस जनरल विपिन रावत व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देते हिमाल - फोटो : SHRINAGAR
सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्यकर्मियों एवं अधिकारियों के निधन पर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। यहां स्कूल, कॉलेजों और कार्यालयों में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेस, पूर्व सैनिकों, हिमाल्याज ग्रुप और भाजयुमो ने कैंडल जलाकर जनरल रावत, उनकी पत्नी व सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है। गढ़वाल विवि की ओर से चौरास स्टेडियम में आयोजित शोक सभा में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, प्रतिकुलपति प्रो. आरसी भट्ट, डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी, आशुतोष बहुगुणा आदि शामिल थे। व्यापार सभा भवन में अध्यक्ष दिनेश असवाल, जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, अमित बिष्ट, दिनेश पंवार, सुमन जोशी, नवनीत जैन, आनंद भंडारी व जयदी रावत, अदिति न्यास स्थल पर पूर्व सैनिकों, भाजपा, भाजयुमो और भाजपा महिला मोर्चा ने जनरल रावत को पुष्पांजलि अर्पित की। आप के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, संगठन मंत्री दीनदयाल सिंह, अनिल पुरी, भगत सिंह बिष्ट, जगमोहन रावत व माधुरी ने शोक जताया। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली के अध्यक्ष दर्शन भंडारी, बलदेव सिंह, नरेंद्र खंडूड़ी, उदय सिंह, सुभाष, हरेंद्र सिंह, माधव सिंह व अवतार ने शोक जताया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट में भी शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed